{"_id":"5d8e16838ebc3e01376a9752","slug":"looteri-dulhan-real-story-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 दिन बाद 'लापता' हुई नई नवेली दुल्हन, पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के 10 दिन बाद 'लापता' हुई नई नवेली दुल्हन, पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा
Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर ठगी करता था। इस गिरोह के लोग अविवाहितों की जानकारी जुटाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। गिरोह में सात लोग हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं।
थाना मगोर्रा के सौंख के एक युवक को झांसे में लेकर इस गिरोह ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए थे। गिरोह की एक युवती ने ही मंदिर में उससे शादी की। इसके 10 दिन बाद दुल्हन भाग गई। पीड़ित युवक ने मगोर्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पकड़े गए लाखन निवासी नगला बंजारा (आगरा), रामवीर निवासी डींग (भरतपुर), जयप्रकाश उर्फ रामनिवास निवासी नवीपुर (कोसीकलां), गिर्राज निवासी नंदनवन कालोनी (हाथरस), मीरा देवी निवासी नंदनवन (हाथरस), ऊषा निवासी ककरऊ कोठी (फिरोजाबाद) और खुशी राणा निवासी बुद्ध विहार (नई दिल्ली) हैं।

Trending Videos
इस गिरोह ने 22 जून को सौंख के देवी पुत्र नवाब सिंह से 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी। देवी की शादी खुशी राणा से सौंख के देवी मंदिर में कराई। 10 दिन बाद गिरोह की सदस्य खुशी राणा जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें