{"_id":"6ac7d384ddccf0b7db04b2f9","slug":"rs-3529-lakh-swindled-from-oil-trader-threats-issued-via-gangsters-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118362-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: तेल कारोबारी से 35.29 लाख रुपये हड़पे, गैंगस्टरों से दिलवाई धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: तेल कारोबारी से 35.29 लाख रुपये हड़पे, गैंगस्टरों से दिलवाई धमकी
Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
उधार लिए तेल की रकम मांगने पर विरोध, जम्मू-कश्मीर के अपराधियों से फोन करवाने का आरोप
पुलिस ने जांच के बाद गबन और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। तेल कारोबारी से व्यापारिक संबंधों का फायदा उठाकर 35 लाख 29 हजार 615 रुपये का तेल उधार लेकर रकम नहीं लौटाने और विरोध करने पर जम्मू-कश्मीर के गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी दिलवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रजनीश शर्मा के खिलाफ गबन और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी हिमांशु गोयल ने आरोप लगाया कि रजनीश शर्मा ने व्यापारिक संबंध बनाने का भरोसा दिलाकर पहले उसकी साख हासिल की। इसके बाद किश्तों में कुल 35.29 लाख रुपये का तेल उधार लिया और जल्द भुगतान का भरोसा देता रहा। माल की पूरी आपूर्ति होने के बाद जब बकाया रकम मांगी गई तो आरोपी ने भुगतान से इनकार कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम मांगने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जब उसने अदालत जाने की बात कही तो आरोपी ने जम्मू-कश्मीर के गैंगस्टरों से फोन करवाकर जान से मारने की धमकियां दिलवाईं। पुलिस की प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन और धमकियों से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।