फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot, woman

महिला से चेन लूटकर पुलिस बूथ के सामने से भागे बदमाश

Mon, 04 Apr 2016 01:48 AM IST
महिला से चेन लूटकर पुलिस बूथ के सामने से भागे बदमाश
महिला से चेन लूटकर पुलिस बूथ के सामने से भागे बदमाश Updated Mon, 04 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
loot, woman
महिला से चेन लूटकर पुलिस बूथ के सामने से भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोठी मीना बाजार स्थित गजानन नगर में रविवार दोपहर स्कूटर सवार चांदी व्यवसायी टीकम वर्मा की पत्नी भावना से पल्सर सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। दंपति ने बदमाशों का दो किलोमीटर तक पीछा भी किया। बाद में दोनों साकेत कालोनी पुलिस बूथ पर आए, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं था। 15 मिनट बाद दो सिपाही आए, उन्होंने मामला लोहामंडी क्षेत्र का बताते हुए वहां शिकायत करने की सलाह दी।
विज्ञापन

अयोध्या कुंज, शाहगंज निवासी टीकम दोपहर 2:15 बजे पत्नी के साथ स्कूटर से जयपुर हाउस स्थित हास्पिटल जा रहे थे। गजानन नगर में पीछे से आए काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने भावना के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली और साकेत कालोनी पुलिस बूथ के सामने से मानस नगर रोड की ओर जाने लगे। दंपति ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। टीकम ने बताया कि वह रास्ते में शोर मचाते आ रहे थे। बूथ पर पुलिसकर्मी होते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया। 
विज्ञापन


युवक से मोबाइल लूट
सफेद अपाचे सवार दो बदमाशों ने शनिवार रात तकरीबन 10:30 बजे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विजेंद्र सिंह निवासी गंगा एस्टेट से मोबाइल लूट लिया। वह मदिया कटरा से हलवाई की बगीची की ओर बाइक से आ रहे थे। सोंठ की मंडी पर वह बाइक रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आए दो बदमाशों में से एक ने धक्का मारकर मोबाइल लूट लिया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी भेज दिया। वहां एक दरोगा ने कहा कि मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया जाएगा। सात-आठ दिन बाद आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed