फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot With Up Minister Laxmi Narayan Gas Agency Employee Crime News

मथुरा में लूट की वारदात से सनसनी: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से रुपये लूटे

Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली
  • पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी 

विज्ञापन
Loot With Up Minister Laxmi Narayan Gas Agency Employee Crime News
कैबिनेट मंत्री के गैस एजेसी के हॉकर से हुई लूट के बाद छानबीन करती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सदर बाजार के रोटी गोदाम के पास श्रीकृष्ण गैस एजेंसी के कर्मचारी से हथियारों से लैस अपाचे सवार चार लुटेरों ने 62 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। उससे पहले लुटेरों ने हॉकरों के आंखों में मिर्च का पाउडर भी झोंका। दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की गैस एजेंसी के हॉकर से हुई वारदात के बाद पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी जुटाकर पुलिस की पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गईं, लेकिन नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


शहर के छावनी स्टेशन के सामने स्थित कृष्णापुरी जाने वाले मार्ग पर बीएन पोद्दार स्कूल की फील्ड में धौलीप्याऊ स्थित श्रीकृष्ण गैस सर्विस की घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई का काम लंबे समय से होता है। मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे जब एजेंसी का कर्मचारी ऋषिकेश पुत्र प्रताप सिंह निवासी बालाजीपुरम हॉकरों से पैसे एकत्रित कर रहा था, तभी एक लुटेरा अपाचे सवार आगे से और तीन लुटेरे पीछे से आए। हथियारों से लैस लुटेरों ने आते ही कर्मचारी और हॉकरों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 62 हजार रुपये से भरा थैला लूटा और भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुई लूट की सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह समेत पांच थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटाकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉग स्क्वॉड ने तलाशे लुटेरे, फोरेसिंक टीम ने जुटाए तथ्य
दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर डॉग स्क्वॉड, फोरेसिंक टीम, सीओ सिटी वरुण कुमार, सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी, सदर बाजार थाना प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, हाईवे थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने कर्मचारी और हॉकरों से पूरी जानकारी जुटाई। 

2018 में भी लुटे थे एजेंसी कर्मचारी से 4.50 लाख रुपये
सात जनवरी 2018 में थाना हाईवे के चंद्रपुरी के पास कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी की श्रीकृष्ण गैस एजेंसी के कर्मचारी लोकमन को दिनदहाड़े गोली मारकर 4.50 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई थी। कर्मचारी लोकमन गोदाम से एजेंसी के लिए बाइक से लौट रहा था। कैबिनेट मंत्री कर्मचारी को देखने के लिए नयति भी पहुंचे थे। तीन साल बाद गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुई लूट की वारदात ने पुलिस सुरक्षा की कलई खोलकर रख दी है। 

शुरूआत में डेढ़ लाख की बताई लूट, मिलान पर 62 हजार लुटा
शुरुआत में डेढ़ लाख रुपये की लूट बताई जा रही थी। इसकी तहरीर भी थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई। शाम होते ही गैस एजेंसी पर गए कर्मचारियों ने रुपयों का मिलान किया तो डेढ़ लाख रुपये की बजाए 62 हजार रुपये की रकम होना पता लगा। इसके बाद कर्मचारी ऋषिकेश ने थाना सदर बाजार में तहरीर बदलकर 62 हजार रुपये की लूट होना स्वीकारा। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि 62 हजार रुपये की लूट हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली
वारदात स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज पुलिस की टीमों ने खंगाले हैं। इसके अलावा सर्विलांस टीम ने करीब 55 मोबाइलों की लोकेशन भी खंगाली है। फिलहाल अलग-अलग टीमें पूरी तरह से लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

हिंसा की साजिश का मामला: अंसद और फिरोज खान से पूछताछ के लिए एसटीएफ को मिली दो दिन की रिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed