फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three killed, one seriously injured in road accidents

Hamirpur News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक गंभीर

Tue, 08 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed, one seriously injured in road accidents
फोटो08एचएएमपी-20 फाइल फोटो दीपांशु शुक्ला। स्रोत परिजन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई। दूसरी घटना में स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से जा घुसी जिसमें दो फाइनेंस कर्मियों की जान चली गई।
विज्ञापन

बांधुर बुजुर्ग निवासी दीपांशु शुक्ला (24) पुत्र राजू शुक्ला रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बिवांर-जलालपुर मार्ग पर नहर पुलिया के पास सामने से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। परिजन घायल को बिवांर अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में निजी वाहन पंचर होने के बाद एंबुलेंस से ले जाते समय दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वह हमीरपुर स्थित एचडीबी बैंक में फाइनेंस कलेक्शन अधिकारी थे और रोजाना बाइक से आवागमन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि दीपांशु ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन सिर में गंभीर चोट आई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दूसरा हादसा रात करीब नौ बजे छानी गांव के बाहर मौरंग डंप के सामने हुआ। बिवांर से हमीरपुर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में सिरसा निवासी राजेश शुक्ला (55), कल्याणपुर कानपुर निवासी उदय प्रताप सिंह (50) और उन्नाव निवासी सत्य प्रकाश अवस्थी (50) गंभीर घायल हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां राजेश शुक्ला की मौत हो गई। उदय प्रताप और सत्य प्रकाश को कानपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उदय प्रताप ने भी दम तोड़ दिया। सत्य प्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार तीनों कोटक महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी थे और कुन्हेटा चौकी क्षेत्र के एक गांव में ट्रैक्टर फाइनेंस की वसूली के लिए आए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed