फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot malpura

सराफ को घायल कर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे

Thu, 22 Dec 2016 01:12 AM IST
सराफ को घायल कर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे
सराफ को घायल कर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे Updated Thu, 22 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
loot malpura
सराफ को घायल कर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण लूटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा के दशरथ कुंज अर्जुन नगर निवासी सराफ राकेश से बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे धनौली में लाखों के सोना चांदी के आभूषण और 40 हजार कैश लूट लिया। बाइकर्स गैंग ने पहले फायर किए। इनके मिस होने के बाद सिर में तमंचे की बट मार दी और उनकी स्कूटी लेकर भाग निकले। इसकी डिकी में ही कैश और जेवरात थे। बाद में पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर घायल सराफ को आगरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार की धनौली सिरोली मोड़ पर भगवती ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह स्कूटी से घर जा रहे थे। इसकी डिकी में 40 ग्राम सोना, एक किलो चांदी के जेवरात और 40 हजार कैश रखा था। दुकान से निकलते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश पीछे लग गए। थोड़ी दूरी पर सुनसान जगह आते ही उन्होंने तमंचे निकाल लिए। यह देख राकेश घबरा गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने फायर किए। निशाना चूक जाने से राकेश बच गए। इसके बाद बदमाशों ने अपनी बाइक राकेश की स्कूटी के साइड में लेकर उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया। वह घायल हो गए। उन्होंने स्कूटी रोकने की कोशिश की। इसी दौरान गिर पड़े। इसके बाद बदमाश स्कूटी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राहगीर ने उन्हें घायल अवस्था में देख 100 नंबर डायल कर यूपी 100 को सूचना दी। थाना पुलिस भी आ गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। एसओ मलपुरा थाना ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है।

निशाने पर हैं सराफ, पुलिस को परवाह नहीं
आगरा। यह पहला मौका नहीं है जब सराफ के साथ लूट की वारदात हुई है। इससे पहले कमला नगर में सराफ को गोली मारकर लूटा गया था।
सराफों के साथ वारदात एक ही समय एक ही तरीके से हो रही हैं। रात को जब वे प्रतिष्ठान बंद कर घर जाते हैं, तो बदमाश उन्हें निशाना बना लेते हैं। शहर में सराफों की हत्या तक हो चुकी हैं। लाखों नहीं, करोड़ों का सोना लूटा जा चुका है। इसके बावजूद सराफा बाजारों के आस पास सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए जा रहे। पुलिस ने कागजों में चेकिंग प्लान जरूर बनाए हैं लेकिन ये कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। हर बार बदमाश आसानी से भाग जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed