{"_id":"57fa9e3a4f1c1b665228e69f","slug":"loot-ka-khulasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर बरामदगी खोल दी 5.50 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर बरामदगी खोल दी 5.50 लाख की लूट
बगैर बरामदगी खोल दी 5.50 लाख की लूट
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्ता थाना पुलिस ने 14 जून की रात कमला नगर के कारोबारी नीरज निरंजन से भैरो बाजार में हुई 5.50 लाख की लूट के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने एक तमंचे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। लेकिन गैंग का सरगना हाथ नहीं आया है। इतना ही नहीं चार माह बाद किए गए इस खुलासे में बरामदगी के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं है।
गिरफ्तार बदमाशों में आजमपाड़ा का सलाउद्दीन, ताजगंज के महुआखेड़ा का सुरेश और तेलीपाड़ा का तपन शामिल है। पुलिस का कहना है कि गैंग का लीडर फीरोजाबाद के पचोखरा का सत्यवीर है। वह अभी हाथ नहीं आया है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उन्हें 28-28 हजार रुपये मिले थे।
बाकी रकम सत्यवीर ने अपने पास रख ली थी। उन्होंने अपने हिस्से की रकम खर्च कर दी। बता दें, 14 जून की रात करीब नौ बजे यह वारदात तब हुई थी जब नीरज भैरो बाजार स्थित अपने गोदाम से घर वापस जा रहे थे। बदमाश उनसे स्कूटी लूट ले गए थे। इसकी डिकी में 5.50 लाख रुपये थे। बाद में पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली थी। उस समय पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में भी आना कानी की थी।
विज्ञापन
तब से यह केस खुल नहीं पा रहा था। अब पुलिस ने खुलासे का दावा किया लेकिन न तो सरगरना पकड़ा और न ही रिकवरी की।
चेन लुटी 60, बरामद सिर्फ दो
आगरा। चेन लूट की वारदात पिछले तीन महीने में कम से कम 60 हो चुकी हैं। इस दौरान पुलिस ने सिर्फ एक ही बदमाश पकड़ा है। यह हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़ा था। इससे दो चेन बरामद की गई थी। इसके अलावा कहीं रिकवरी नहीं है। बाइकर्स गैंग शहर में खौफ बनकर घूम रहा है। चेन के अलावा पर्स लूट की वारदात भी लगातार हो रही हैं।