{"_id":"5a3004cb4f1c1b97678c13c5","slug":"loot-in-mathura-from-jweller","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सराफ से 10 लाख की लूट, घर के पास ही बदमाशों ने बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में सराफ से 10 लाख की लूट, घर के पास ही बदमाशों ने बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला बलदेव (मथुरा)
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में सराफ से लूट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बलदेव में मेला रोड पर मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से 10 लाख के गहने लूट लिए। वह दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। वारदात उनके घर से करीब 50 मीटर दूर हुई है। इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
बलदेव की नई कालोनी रीढ़ा निवासी सराफ सुभाष चंद्र अग्रवाल की बांकेबिहारी मंदिर के सामने मेला रोड पर तनिष्क ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम करीब सात बजे सुभाष चंद्र अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे।
उन्होंने सोने-चांदी के गहने घर ले जाने के लिए एक थैले में रख लिए थे। वह अपने घर से बमुश्किल 50 मीटर पहले ही पहुंचे थे कि सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने सुभाष चंद्र अग्रवाल पर तमंचे तान दिए और सोने-चांदी के गहने से भरा थैला छीन लिया।

Trending Videos
सराफ
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश थैला छीनने के बाद बाइक से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सराफ ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पडे़। सूचना पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी देर तक चेकिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
सराफ ने बताया कि उनके थैले में आठ से दस लाख की कीमत के गहने थे। बलदेव थाने में लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बीच शहर में हुई वारदात से दहशत फैल गई। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।