फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in agra outside state bank of india in sainya

आगरा में दिनदहाड़े बैंक के बाहर से छह लाख की लूट, पांच बदमाशों ने बेखौफ की वारदात

Mon, 11 Sep 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला सैंया (आगरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला सैंया (आगरा) Updated Mon, 11 Sep 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
loot in agra outside state bank of india in sainya
लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सैंया में दिनदहाड़े छह लाख की लूट हो गई। सोमवार को दोपहर में तीन बाइक पर आए पांच बदमाश बेखौफ होकर बैंक के सामने पेट्रोल पंप कर्मी हाथ से कैश से भरा थैला छीन कर ले गए। सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में सैंया के गांव बरई स्थित पेट्रोल पंप के मालिक किशोर कुमार गुप्ता अपने मुनीम के साथ कैश जमा करने के लिए निकले थे। वे कैश लेकर सैंया की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर पहुंचे। तभी वारदात हो गई। 
विज्ञापन


किशोर कुमार ने बताया कि वे अपनी अर्टिगा कार से दो थैलों में साढ़े 12 लाख रुपये लेकर गए थे। बैंक के बाहर पहुंचते ही उनका मुनीम नूर मोहम्मद जैसे ही छह लाख रुपये से भरा एक बैग लेकर गाड़ी से उतरा, तभी तीन बाइक पर पांच बदमाश आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने नकाब और स्वाफी से अपने चेहरे ढंके हुए थे। इनमें से एक बदमाश ने नूर मोहम्मद के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया और कैश से भरा थैला छीनकर ले गए। दूसरा बैग गाड़ी में रखा था इसलिए वह बच गया। 

सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

loot in agra outside state bank of india in sainya
लूट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि लूट की यह वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक से फुटेज खंगाले वहीं मुनीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed