फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

खारी नदी पर सराफ को गोली मारकर 3.5 की लूट

Fri, 26 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 26 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
loot
आगरा-जगनेर मार्ग खारी नदी के समीप गुरुवार शाम दो बाइक सवार छह बदमाशों ने सराफ गणपति को गोली मारकर 3.5 लाख रुपये सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वह अपने भाई और एक अन्य सराफ के साथ स्कूटर से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बेरी चाहर, कागारौल निवासी गणपति और उनके भाई मूलचंद की अकोला में दुकान है। दोनों गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे दुकान बंद कर गांव घर लौट रहे थे। वह कसबा के दूसरे सराफा रज्जाक पुत्र यासीन के साथ स्कूटर से आ रहे थे। खारी नदी के समीप पीछे से दो पल्सर पर छह बदमाश आए। बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी। गणपति से बैग छीने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर में तमंचे की बट से प्रहार किए। इसके बावजूद गणपति बदमाशों से भिड़ गए। इस पर एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली गणपति के गाल के पास से छूती हुई निकली गई। बदमाशों ने उनके भाई और रज्जाक को भी पीटा। बदमाश रज्जाक से 18 हजार लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर ग्रामीण जुट गए। आगरा-जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर आई पुलिस ने गणपति को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बैग में डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात, सौ ग्राम सोने के जेवरात और दस हजार रुपये थे।
विज्ञापन

बाक्स  
इटौरा में सराफ से लूट के मामले में बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस  
मिढ़ाकुर। इटौरा में सराफ प्रवीन पुत्र तुलसी से शनिवार को बाइक सवार लुटेरे नगदी और गहने से भरा बैग लूटकर ले गए थे। बुधवार रात पुलिस ने इटौरा, धनौली और सुनहरी में दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक यहां से कुछ लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed