फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

लखनऊ के साइंटिस्ट की पत्नी से लूटी चेन

Thu, 04 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
loot
ईदगाह कुतलूपुर में बुधवार दोपहर पल्सर सवार बदमाशों ने लखनऊ के साइंटिस्ट शिवकुमार अरुण की पत्नी ऊषा अरुण से चेन लूट ली। चेन खींचे जाने से ऊषा लहूलुहान हो गईं। परिवारीजनों के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों पर ईंट-पत्थर फेंके, लेकिन वे डीएम कंपाउंड होते एमजी रोड पर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी आई लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन

लखनऊ के इंद्रानगर निवासी ऊषा अरुण का मायका ईदगाह कुतलूपुर में है। उनकी मां सावित्री देवी का आपरेशन हुआ है। वह उन्हें देखने वह लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित मैंगो रिसर्च सेंचर में तैनात वैज्ञानिक पति के साथ कुछ दिन पहले यहां आईं। बुधवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे ऊषा, उनके भाई महेंद्र, बेटा नरेंद्र और शिवकुमार हास्पिटल जा रहे थे। घर के सामने कार में ऊषा बैठने लगीं। तभी पीछे से काली पल्सर पर आए दो बदमाशों में से एक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इससे उनकी गर्दन पर चोट आई और खून बहने लगा। बदमाश बाइक से डीएम कंपाउंड की तरफ भागे। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पीछा भी किया पर बदमासों को पकड़ न पाए। महेंद्र ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था।  
विज्ञापन

शहर में लगातार ऐसी घटनाएं
बता दें, मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने ताजगंज में सराफ को लूटा था। न्यू आगरा और हरीपर्वत क्षेत्र में भी दो महिलाओं से पर्स लूट की वारदात की थीं। बुधवार को साइंटिस्ट की पत्नी को लूटा। शहर में एक के बाद एक पर्स और चेन लूट की वारदातें हो रही हैं। इसके बावजूद एक भी बदमाश को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed