{"_id":"9395373c51e6bed4052c9e7c832b0163","slug":"loot-hindi-news-159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकानेर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लूट
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़मेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (15631) की जनरल बोगी में बुधवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े यात्रियों से लूटपाट की। आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की पिटाई की। खेड़ली (भरतपुर) के पास चेन पुलिंग करके भाग निकले। भरतपुर स्टेशन पर यात्रियों ने जीआरपी को जानकारी दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आगरा फोर्ट पर चार यात्रियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आगरा फोर्ट जीआरपी प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि दो-तीन बदमाशों ने छीनाझपटी की थी। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
जनरल बोगी में बांदीकुई व खेड़ली के बीच चार-पांच व्यक्ति पूर्वाह्न 11.30 बजे अंदर घुसे। उन्होंने खुद को फौजी बताया और कहा कि उनकी सोने की चेन चोरी हो गई है। इसके बाद प्रकाश और राजाराम की तलाशी ली। विरोध पर उनकी पिटाई कर दी। प्रकाश से दस हजार और राजाराम से सात हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बिहार के सोनू से सात हजार रुपये छीन लिए। उसकी पत्नी के कानों के कुंडल छीनने की कोशिश की। सोनू के विरोध पर उसे बुरी तरह से पीटा लेकिन कुंडल नहीं लूट सके। इसके बाद बिहार निवासी सुजीत से साढ़े तीन हजार रुपये, रवि, कृष्णा से दो-दो हजार रुपये, फिरोज खान से छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दो-तीन और सवारियों की पिटाई कर दी। इसके बाद खेड़ली के पास चेन पुलिंग करके भाग निकले। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में सुनवाई नहीं हुई। भरतपुर स्टेशन पहुंचने पर प्रकाश और राजाराम उतर गए। उन्होंने जीआरपी को जानकारी दी, लेकिन जीआरपी ने अनसुना कर दिया। दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन के आगरा फोर्ट पहुंचने पर सोनू, सुजीत समेत चार यात्रियों ने जीआरपी थाने में 20 हजार रुपये की लूट का मुकदमा चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया है।