{"_id":"171130123cb8263f571b47fa1ebf188b","slug":"loot-hindi-news-125","type":"story","status":"publish","title_hn":" आटो लूट के विरोध पर चालक का गला रेता, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो लूट के विरोध पर चालक का गला रेता, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा-जलेसर मार्ग पर बांसइंदा मोड़ पर शुक्रवार रात 9:30 बजे तीन बदमाशों ने आटो लूटने का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। चालक का शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर बदमाश खेतोें में होकर भाग निकले।
खंदौली के गांव आबिदगढ़ निवासी लक्ष्मी नरायन उर्फ गिलगिल (20) पुत्र रामप्रकाश रात को आटो लेकर घर लौट रहा था। बांसइंदा मोड़ पर तीन बदमाशों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। तीनों उसके आटो में बैठ गए। इसके बाद आटो लूटने की कोशिश करने लगे। लक्ष्मी नरायन बदमाशों से उलझ गया। उनकी गुत्थमगुत्था होने लगी। इस पर एक बदमाश ने उसकी आंखों मेें मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद भी जब चालक आटो से नहीं उतरा तो बदमाशों ने उसका गला रेत दिया। वह खून से लथपथ हो गया। लक्ष्मीनरायन ने बाहर की तरफ भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की। बताया गया है कि एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। आटो से तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं। घायल चालक को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।