{"_id":"9b091754b0b3959dcdd5f92f187fdf54","slug":"looking-bittu-seven-friends-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टू की तलाश, सात दोस्तों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिट्टू की तलाश, सात दोस्तों से पूछताछ
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे और सेंट पीटर्स कॉलेज के नौवीं के छात्र अभिषेक उर्फ बिट्टू (14) की गुमशुदगी का रहस्य गहरा गया है। वह मंगलवार शाम को घर के पास ही विबग्योर कोचिंग जाते समय लापता हुआ था। पुलिस ने कोचिंग में पूछताछ की तो पता चला कि बैच के 30 छात्रों में से सात ने क्लास बंक की थी। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
बिट्टू कोचिंग के लिए साइकिल से जाता था। उसके परिवारीजनों को उसके अपहरण की आशंका है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई फोन या खत नहीं आया है, जिससे वारदात को अपहरण मान लिया जाए।
बिट्टू के परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में पुलिस इस संभावना पर चल रही है कि वह अपनी मर्जी से कहीं गया हो। लेकिन इस पर यकीन इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि उसकी साइकिल भी नहीं मिली है। वह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोचिंग क्लास से गैरहाजिर रहे छात्रों से इसकी वजह मालूम की जा रही है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा थाना का कहना है कि दोस्तों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की जा रही है। एक टीम मथुरा भी भेजी गई है।