फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers have blocked the MG Road

वकीलों ने एमजी रोड जाम कर किया हंगामा

Tue, 02 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 02 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyers have blocked the MG Road
अधिवक्ता रीतेश त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। आरोपी सपा नेत्री की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर आए थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर जेएन अस्थाना ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

बता दें, दयालबाग स्थित कैलाश विहार निवासी रीतेश पर शनिवार सुबह घर के बाहर हमला किया गया था। आरोप सपा नेत्री और जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य प्रतिभा तोमर पर है। सोमवार सुबह आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने बैठक की। नितिन वर्मा ने कहा कि किसी भी मामले में पैरवी करना अधिवक्ता का कार्य और कर्तव्य होता है। उसे व्यक्तिगत रूप से लेते हुए हमला किया गया।
विज्ञापन

भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ इस तरह की घटना न हो, उसके लिए मंगलवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें अधिवक्ता पर हुए हमले के मामले में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाने, सरकार से प्रतिभा तोमर के पद को वापस लेने और गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दीवानी चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। इससे रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। तकरीबन 25 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे पूर्व हुई बैठक में विजेंद्र सिंह बघेल, अरुण पचौरी, भूपेंद्र दिवाकर, चंद्रप्रकाश तोमर, कृष्णकांत पचौरी, केके शर्मा, सुरेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed