फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lawyars colony daka

लायर्स कालोनी में वारदात से दहशत में आए लोग 

Sun, 29 Jan 2017 01:02 AM IST
लायर्स कालोनी में वारदात से दहशत में आए लोग 
लायर्स कालोनी में वारदात से दहशत में आए लोग  Updated Sun, 29 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
lawyars colony daka
लायर्स कालोनी में वारदात से दहशत में आए लोग  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर की पाश कालोनी में से एक लायर्स कालोनी में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न यूपी 100 पुलिस की गश्त रहती है और न ही पुलिस पिकेट पर पुलिस कर्मी कभी ड्यूटी करते मिलते हैं। कारोबारी यशपाल महाजन के घर में लूट की वारदात से कालोनी के लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा पर कई सवाल उठाए हैं। जिस वक्त कारोबारी के घर में वारदात हुई उस समय भी पुलिस पिकेट पर कोई पुलिस कर्मी नहीं था। इसको लेकर लोगों में गुस्सा नजर आया। 
विज्ञापन

बता दें, लायर्स कालोनी में कारोबारी वर्ग से लेकर अधिकारी रहते हैं। सुबह और शाम में लोगों को आवागमन रहता है। शाम के समय लोग घरों से टहलने के लिए भी बाहर आते हैं। लेकिन सुरक्षा नहीं रहती है। इसी का फायदा बदमाश उठाते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। शनिवार को हुई घटना के बाद कारोबारी के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस बात से भी दहशत में थे कि बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए कोठी में प्रवेश किया। कालोनी के लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन होता नहीं है। पिछले दिनों अधिकारियों के आदेश पर लायर्स कालोनी में राधा-कृष्ण मंदिर के पास पुलिस पिकेट लगाई गई। थाना न्यू आगरा से दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। मगर, इसके बावजूद बदमाश वारदात करने में सफल रहे। कालोनी के लोगों का यह भी कहना था कि आए दिन चेन और पर्स लूट की वारदातें होती रहती हैं। शिकायत पर पुलिस पल्ला झाड़ लेती है। एक सप्ताह पहले चेन और पर्स लूट की तीन वारदातें हुईं। अगर, पुलिस सतर्कता दिखाए तो बदमाश वारदात न कर सकें। 
विज्ञापन


लगवाएंगे सीसीटीवी कैमरे 
आए दिन होने वाली घटनाओं के मद्देनजर लोगों ने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखते हैं। इस घटना के बाद कालोनी के लोगों ने कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिन लोगों के घरों में कैमरे खराब पड़े हैं उनको भी सही कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लायर्स कालोनी में पुलिस पिकेट रहती है। अगर, पिकेट पर पुलिस कर्मी नहीं रहते हैं तो इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मूवमेंट भी बढ़ाया जाएगा। 
महेश कुमार मिश्रा, डीआईजी 

लूट की वारदात
13 अगस्त 2015: न्यू आगरा क्षेत्र में धनीराम वाटिका कालोनी में प्रापर्टी डीलर धर्मवीर सिंह के घर में पिस्टल, चाकू और हंसिया लेकर आए तीन बदमाशों ने लूट की। 
27 दिसंबर 2015 : लॉयर्स कालोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहने वाले यूनिवर्सिटी के लिपिक दिलावर सिंह के घर में डाका डाला गया। अभी तक बदमाशों का पता नहीं चला। 
- 28 मार्च 2016 : सर्विस रोड पर होटल भावना पैलेस के पास गुलाटी एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड (जीएपीएल) के मैनेजर संदीप और कैशियर सोनू से बाइकर्स गैंग ने 17 लाख कैश लूटा।  
- एक मई 2016 : पॉश कालोनी कमला नगर के ई-ब्लाक में सिंचाई विभाग के ठेकेदार एडवोकेट रविंद्र जिंदल के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने 27 लाख के जेवरात और 2.5 लाख कैश लूटे थे। 
- 17 अक्तूबर 2016 : न्यू आगरा में सफेद बाइक  सवार दो बदमाशों ने ओमेक्स मॉल के पीछे बैंक कालोनी के गेट पर कंपनी द राइटर सेफ गार्ड के दो कर्मचारियों से लाखों रुपये लूटे। वहीं तकरीबन रात 11 बजे कमला नगर में काली बाइक  सवार बदमाशों ने गंगा ज्वेलर्स के मालिक के बेटे दुमुल जिंदल (25) को सात गोलियां मारकर उनसे कैश से भरा बैग लूटा था। 

- छह नवंबर 2016 : ताजगंज के दिनेश नगर, अब्बास नगर में शनिवार सुबह तीन बदमाशों ने लूट की। सराफ पर हथियार तानकर जेवरात से भरा थैला लूटकर ले गए। 
- 12 जनवरी 2017 : ताजगंज के ताजनगरी फेस एक में ट्यूशन की बात करने के बहाने आए तीन बदमाशों ने शिक्षिका और उनके बेटे के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नकदी और दो मोबाइल लूटकर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed