फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lagunotsav me pathrav

लगनोत्सव में नजराने पर विवाद, पथराव

Mon, 18 Apr 2016 02:06 AM IST
लगनोत्सव में नजराने पर विवाद, पथराव
लगनोत्सव में नजराने पर विवाद, पथराव Updated Mon, 18 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
lagunotsav me pathrav
लगनोत्सव में नजराने पर विवाद, पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चित्राहाट के नगला इमली गांव में शनिवार की रात लगुनोत्सव में नजराने पर हुए विवाद के बाद जमकर पथराव और मारपीट हुई। घरवालों ने लगुन चढ़ाने आए रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे 13 लोग घायल हो गये। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

राजाखेड़ा के सिलावट गांव निवासी भीमसेन की पुत्री सुमित्रा और पोहप सिंह की पुत्री आरती की शादी चित्राहाट के नगला इमली गांव निवासी भरत सिंह के पुत्रों परशुराम और टीकाराम के साथ तय हुई थी। शनिवार की रात लगुनोत्सव था। खाने के बाद लगुन चढ़ाई का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नजराने को लेकर बात बिगड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घरवालों ने लगुन चढ़ाने आए रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। कुछ लोगों ने कुल्हाड़ियों से भी हमला किया। जान बचाकर भागे सिलावट के लोगों पर पथराव भी किया गया। सूचना पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। यहां से सुमित्रा के पिता भीमसेन, आरती के चाचा मुरारीलाल, लालसिंह, रिंकू, संजय को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में अब सुलह के लिए पंचायत हो रही है। बेटियों के परिजन शादी न करने की जिद पर अड़े हैं। उन्होंने दहेज के रूप में दी दो बाइक और सामान वापस कराने की पुलिस से गुहार लगाई है। चित्राहाट पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed