फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady doctor murdered in Agra

आगरा: महिला चिकित्सक की हत्या कर घर में लूटपाट, मासूम बेटा-बेटी को भी चाकू मारे

Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 12:05 AM IST
सार

  • आगरा में शुक्रवार की शाम एक महिला चिकित्सक की हत्या से सनसनी फैल गई। यह सनसनीखेज हत्याकांड कमलानगर में हुआ है। महिला चिकित्सक अपने घर पर थीं। तभी किसी ने उनका गला रेत दिया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हो गई है। 

विज्ञापन
lady doctor murdered in Agra
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर घर में लूटपाट की। हत्यारे ने डॉक्टर के बेटी एनिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को चाकू मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को भी तोड़ने की कोशिश की। एक घंटे तक घर को खंगालने के बाद वह साढ़े चार बजे निकला। घर के सामने लगे कैमरे की फुटेज से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने ट्रांस यमुना नगर स्थित उसके घर दबिश दी, लेकिन मिला नहीं।
विज्ञापन



डॉ. निशा सिंघल का क्लीनिक घर में ही है। पति अजय सिंहल देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में सर्जन हैं। वह हॉस्पिटल में ही थे। घर पर डॉ. निशा और बच्चे थे। तभी मोबाइल और टीवी चार्ज करने वाला युवक शुभम पाठक घर में आया। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंगरूम में मां की हत्या कर दी। वे दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर आए तो उन्हें भी चाकू मारे, वे गिर पड़े तो वहां से चला गया और फिर पूरे घर को खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर 

lady doctor murdered in Agra
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधा घंटा में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में उनका काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। बच्चों को भर्ती किया गया है। 

डॉ. अजय ने ही पुलिस को फोन किया। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि चिकित्सक की हत्या करने वाले युवक की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दहशत के पल 
3:30 बजे : हत्यारोपी बताया जा रहा युवक चिकित्सक के घर में घुसा 
3:35 बजे : चिकित्सक निशा सिंहल की चाकू से हत्या कर दी
4:30 बजे : चिकित्सक के घर से बाहर निकला हत्यारोपी युवक
5:00 बजे : डॉ. अजय सिंहल घर पहुंचे, घायल पत्नी, बच्चों को गाड़ी में बिठाया 
5:20 बजे : निजी अस्पताल में डॉक्टर ने निशा को मृत बताया, बच्चे भर्ती किए
5:45 बजे : पुलिस कावेरी कुंज में डॉ. निशा के घर पर पहुंची


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed