फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishori ko jalaya

सिरफिरे आशिक ने किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया

Wed, 01 Mar 2017 11:50 PM IST
सिरफिरे आशिक ने किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया
सिरफिरे आशिक ने किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया Updated Wed, 01 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
kishori ko jalaya
सिरफिरे आशिक ने किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शाहगंज के मोहल्ला ग्यासपुरा में मजदूर शिवकुमार की 17 वर्षीय बेटी सपना को घर में घुसकर जला दिया गया। घटना 21 फरवरी की है। वह बुरी तरह से झुलस गई थी। 28 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। आरोप घर के सामने रहने वाले जूता कारखाना संचालकछोटू पर है। सपना के परिवार का कहना है कि वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। मना किया तो पहले उसे अगवा करने की धमकी दी। बाद में बेटी को अकेले देख धोखे के नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर केरोसिन डालकर जला दिया। छोटू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सपना के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिवारीजनों और रिश्तेदारों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शव सड़क पर रखकर फतेहपुर सीकरी रोड पर जाम लगा दिया। आरोप था कि पुलिस हत्यारोपी को बचा रही है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास तक नहीं किया गया है। सपना की मौत के बाद केस में हत्या की धारा भी नहीं लगाई है। एक दरोगा से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं शिवकुमार का कहना है कि 21 फरवरी को सपना और उसका भाई ही घर पर थे। भाई सतीश ऊपर की मंजिल पर था। नीचे सपना अकेली थी। तभी छोटू आया। उसने उसे धोखे से नींद की गोलियां खिला दी। इसके बाद उस पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया। सपना की चीख सुनकर सतीश आया तो छोटू भागने लगा। आग लगाते समय छोटू के हाथ भी झुलस गए थे। उधर, इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर धारा 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। किशोरी की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा की वृद्धि कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पंचायत में माफी से बढ़ा दुस्साहस
किशोरी के परिवारीजनों का आरोप है कि छोटू काफी दबंग है। वह जूता कारखाना चलाता है। दो साल पहले मोहल्ले की एक युवती को इसी तरह परेशान करता था। उसे भी घर से अगवा कर ले जाने का प्रयास किया था। मगर, युवती के परिवार वालों को इसकी भनक लग गई थी। छोटू को पकड़ लिया गया था। उसकी हरकत को देखते हुए मोहल्ले में पंचायत बुलाई गई। इसमें छोटू ने कहा कि वह फिर कभी किसी लड़की को परेशान नहीं करेगा। इस पर पंचायत में उसे माफी दे दी गई थी। इसी वजह से उसकी हरकत बढ़ गईं और उनकी बेटी की मौत का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लिखकर दिया तब माने
फतेहपुर सीकरी रोड पर जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बाद में पुलिस ने कागज पर लिखकर दिया कि मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी। आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही लोग माने और जाम खोला।


शादी तय करने से भड़का था युवक 
आगरा। सपना के पिता ने बताया कि तीन महीने पहले छोटू को समझाया था। उसके परिवारीजनों को भी बताया। दिखावे के लिए उसने माफी मांग ली। हालांकि उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। परिवारीजनों ने सपना की शादी तय कर दी थी। कुछ दिन पहले छोटू को इस बारे में पता चला तो उसने उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed