फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnap rumor in agra

फव्वारा बाजार में दो घंटे रही बच्चे के अपहरण की सनसनी

Mon, 01 May 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 May 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
kidnap rumor in agra
अपनी मां के साथ जुनैद - फोटो : अमर उजाला
फव्वारा बाजार में सोमवार दोपहर को पुलिस चौकी के पास से बैंड व्यवसायी का नाती जुनैद (3) लापता हो गया। वह मां के साथ घर जा रहा था। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने आसपास के इलाके में टीमें लगा दीं। हालांकि बालक दो घंटे बाद बाजार में ही मिल गया। मां का हाथ छूटने से वह बिछुड़ गया था।
विज्ञापन


कटरा जीवनदास, कोतवाली निवासी मोहम्मद शरीफ का गुलाब बैंड है। उनका बेटा इमरान भी बैंड का कामकाज देखता है। इमरान का बड़ा बेटा आरिश (5) सिंधी बाजार स्थित सेंट जोंस स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। सोमवार दोपहर तकरीबन 11:45 बजे बेटे आरिश को स्कूल से लेने उसकी मां अलीना जा रही थी। उसके साथ तीन साल का बेटा जुनैद भी था। इस बीच रास्ते में अलीना को इमरान मिल गया। वह आरिश को लेकर लौट रहा था। अलीना भी घर लौटने लगी तभी बाजार में जुनैद हाथ छूटने से लापता हो गया। 
विज्ञापन


बाजार में कपड़े की फड़ लगाने वाली ग्वालियर की नसीमा ने बताया कि छोटे बच्चे को एक युवक ले जा रहा था। इससे परिवारीजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पहुंच गए। बाजार में लगे कैमरे चैक कराए। हालांकि दो घंटे बाद एक राहगीर जुनैद को फव्वारा पुलिस चौकी पर छोड़कर चला गया। सीओ कोतवाली राजेश कुमार द्विवेदी और परिवारीजनों ने बच्चे के मिलने पर राहत की सांस ली। मां ने उसे गले से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed