फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli bwal1

सिपाही की पत्नी को गोली लगने से बढ़ा तनाव

Tue, 20 Sep 2016 01:07 AM IST
सिपाही की पत्नी को गोली लगने से बढ़ा तनाव
सिपाही की पत्नी को गोली लगने से बढ़ा तनाव Updated Tue, 20 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
khandoli bwal1
सिपाही की पत्नी को गोली लगने से बढ़ा तनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम पुरा गोवर्धन में जमीन के विवाद में रविवार को पथराव, फायरिंग और आगजनी हो जाने के बाद सोमवार को प्रदीप पक्ष की तरफ से सिपाही लेखराज की पत्नी नेहा को संदिग्ध हालत में गोली लग गई। उसके हाथ और पेट में गोली लगी है। इसके चलते तनाव और बढ़ गया। एहतियातन आस पास के थानों की फोर्स लगानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को हुए बवाल के मामले में चौकी प्रभारी मुढ़ी ऊदल सिंह की तहरीर पर 30 नामजद और  40-50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें सिपाही प्रदीप और उसके भाई लेखराज सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेखराज भी सिपाही है। उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह प्रदीप के भाई लेखराज की पत्नी नेेहा अपने कमरे में थी। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के बबलू, पुरुषोत्तम, सचिन, जीतू और धर्मवीर सिंह ने कमरे में लगे रोशनदान से गोली चला दी। गोली के छर्रे नेहा के हाथ और पेट में लगे हैं। सूचना पर एसपी वेस्ट  बबिता शाहू, सीओ अभिषेक कुमार सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नेेहा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेहा की ननद ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में चली गोली
खंदौली। रविवार को गांव में हुए बवाल के बाद लेखराज के घर चार सिपाही और दो दरोगाओं को रात्रि ड्यूटी पर लगाया गया था। पूरी रात पुलिस लेखराज के घर की छत पर रही। उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी लेकिन गोली चलाने वाले को नहीं देखा। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह छत से उतर कर नीचे आए तो उन्हें उस कमरे में नहीं जाने दिया गया जिसमें नेहा को गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed