फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kagarol

कागारौल में डकैती पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद

Sun, 21 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
kagarol
कागारौल में कपड़ा व्यापारी के घर शुक्रवार शाम हुई डकैती की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया। घटना पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस ने शीघ्र ही खुलासा करने की मांग की। इसके लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। वहीं, सांसद ने पहुंचकर परिवारीजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कागारौल निवासी शिवप्रसाद और पुरुषोत्तम का कस्बे में कपड़े का कारोबार है। शुक्रवार शाम वे परिवारीजनों के साथ शमसाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए। इसके बाद बदमाश उनके घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी और गहने लूट लिये। वारदात के विरोध में शनिवार सुबह व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को 24 घंटे में डकैती का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर सांसद चौधरी बाबूलाल, छीतरमतल, राधेश्याम सेठ, राहुल जोशी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों से जानकारी ली। उन्होंने भी पुलिस से शीघ्र घटना के खुलासे के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed