फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inquiry with bittu's friend

बिट्टू के दोस्तों से फिर होगी पूछताछ

Wed, 23 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
inquiry with bittu's friend
‌ब‌िटटू - फोटो : अमर उजाला आगरा
 बिट्टू अपहरण कांड की फाइल पुलिस ने फिर से खोल ली है। एक बार फिर उसके दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि इसमें कुछ सुराग मिल सकता है। हालांकि ,पहले भी इनसे काफी सवाल-जवाब हो चुके हैं। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में पुलिस टीमें फिर से भेजी गई हैं लेकिन अभी तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने सोमवार को पैदल मार्च निकालने के बाद कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस अफसर हरकत में आने के लिए मजबूर हो गए। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने छह टीमें गठित कीं। इनके अलावा दो टीमें एसपी सिटी और सीओ हरीपर्वत ने बनाई हैं। सभी टीमों ने मंगलवार को काम शुरू किया। बता दें, सेंट पीटर्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी को किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो फाइल शुरू में बनाई गई थी, उसे ही फिर से खोल लिया गया है। तब भी सबसे पहले दोस्तोें से पूछताछ की गई थी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने बिट्टू के फोटो और जानकारी शेयर की है। गुमशुदगी की वेबसाइटों पर भी डेटा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


हम आंसुओं से खेलेंगे होली
आज होली है। कमला नगर में उल्लास का कोई रंग नहीं है। बिट्टू का परिवार गहरे सदमे में है। उसके पिता संजय अग्रवाल कहते हैं कि पिछले साल पूरे परिवार ने जमकर होली खेली थी। इस बार तो हम आंसुओं से होली खेलेंगे, बिट्टू ही हमारी जिंदगी का रंग है, न जाने किस हाल में है हमारा लाल। 27 मार्च को उसका बर्थ डे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बिट्टू की तलाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीमें कई जिलों में गई हैं। जहां भी सुराग मिलने की उम्मीद है, उस पर काम किया जा रहा है।
- सुशील घुले ( एसपी सिटी )


दुआओं का दौर भी शुरू हुआ (( फोटो रामेश्वर अवश्य लगा दें )
आगरा। जैसे दिव्य के अपहरण के बाद शहर में उसकी सकुशल वापसी के लिए जगह-जगह दुआ की गई थी, वैसे ही बिट्टू समेत लापता चल रहे 106 बच्चों के लिए भी प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। राजामंडी स्टेशन पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन मंगलवार शाम पांच बजे किया गया। इसमें एलटीए, इंडिया राइजिंग, लोकस्वर, यूथ फोरम के सदस्य शामिल हुए। राजीव गुप्ता, डा. नवीन गुप्ता, डा. ज्योति कुलश्रेष्ठ, डा. आनंद राय, अनुराग शर्मा, शांतनु साहू, नितिन जौहरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed