फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   information of retaining of riksha chalak, police stun

रिक्शा चालक को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस के होश उड़े

Wed, 17 Jun 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 17 Jun 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
information of retaining of riksha chalak, police stun
दयालबाग स्थित कालोनी प्राची धाम में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरने और रिक्शा चालक को कई घंटे तक बंधक बनाए रखने की जानकारी ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस ने चार घंटे तक कालोनी में छानबीन की मगर घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। सूचना देने वाले रिक्शा चालक से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि बदायूं का रहने वाले रिक्शा चालक मुकेश दयालबाग में रहता है। उसने मंगलवार की शाम तकरीबन छह बजे थाना न्यू आगरा पहुंचकर जानकारी दी कि दो संदिग्ध लोगों ने उसे घंटों बंधक बनाए रखा है। उसने पुलिस को बताया कि सुबह तकरीबन 10 बजे तीन लोग उसे भगवान टाकीज पर मिले। उनके पास एक बड़ा बैग था। 40 रुपये में तय करके उसे दयालबाग प्राची धाम कालोनी के लिए चले। रास्ते में नगला बघेल पर एक दुकान से नाश्ता किया। यहां नीली शर्ट वाला युवक रुक गया। बाकी दो लोग उसे प्राची धाम में एक बंद मकान पर ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे शाम पांच बजे तक घर से नहीं निकलने दिया। कहा कि कुछ देर रुको, पैसा देंगे। चालक ने पुलिस को बताया कि दोनों ने बैग से तीन लोहे के बैटरीनुमा बाक्स निकाले। कहा कि एक डीपीएस स्कूल और दूसरा सन फ्लावर के पास रख दे, लेकिन चालक ने इनकार कर दिया। शाम पांच बजे दोनों व्यक्ति उसे लेकर भगवान टाकीज पर लौट आए।
विज्ञापन


यहां उनके तीन अन्य साथी भी मिल गए। इसी बीच मौका पाकर वह (मुकेश) थाने भाग आया। पुलिस ने तलाश की तो भगवान टाकीज पर कोई नहीं मिला। इसके बाद सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर के साथ रिक्शा चालक को लेकर प्राची धाम कालोनी पहुंचे। चालक की निशानदेही पर बंद घर के बारे में पूछताछ की तो वह मध्य प्रदेश के एक अधिवक्ता का निकला। मकान मालिक तकरीबन सात दिन पूर्व दयालबाग के सत्संग में भाग लेने आए थे। पुलिस ने घंटों पूछताछ की मगर कोई पुष्टि नहीं कर सका। सीओ हरीपर्वत ने बताया कि रिक्शा चालक गुमराह कर रहा है। उसकी बातें जांच में साफ नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed