फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in etah girl student is feared of road side romeo

साहब! वो सिरफिरा आशिक है, कहीं हमारी बेटी की को भी...

Fri, 07 Jul 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 07 Jul 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
in etah girl student is feared of road side romeo
girl
सिरफिरे की धमकियों से परेशान 11वीं क्लास की छात्रा ने विद्यालय छोड़ दिया। पीड़ित छात्रा शुक्रवार को मां-बाप के साथ आरोपी की शिकायत करने पुलिस कार्यालय पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दे कि अलीगंज में एक सिरफिरे ने स्कूल जाते वक्त एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


शहर के पीपल अड्डा निवासी 11वीं क्लास छात्रा का उसके सिरफिरे आशिक ने जीना दूभर कर दिया है। धमकियों से दहशत में आई छात्रा का विद्यालय आना जाना बंद हो गया है। इससे पहले सिरफिरा छात्रा का आगरा और अलीगढ़ तक पीछा कर चुका है। तब छात्रा ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिवारीजनों की सूचना पर गेट तोड़ कर छात्रा का कमरे से निकाला था। अब आरोपी युवक ने छात्रा को अश्लील फोटो और क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। इसके बाद छात्रा और उसका परिवार खौफजदा है। यही नहीं सिरफिरा छात्रा के परिवार को फोन कर अपनी बेटी भेजने का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान परिवार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंच एएसपी से सिरफिरे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे पहले भी छात्रा के परिवारीजन आरोपी त्रिवेंद्र के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करा चुके है।


पुलिस कार्यालय पहुंची छात्रा और उसके माता-पिता अलीगंज में दो दिन पूर्व सिरफिरे आशिक द्वारा छात्रा की गोली मार कर हत्या के बाद खुदकुशी करने की घटना से आशंकित होकर खौफजदा है। उनका कहना था कि यदि पुलिस ने सिरफिरे युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कहीं अलीगंज जैसा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed