फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in agra goons looted eight lakh cash from sub station

आगरा के विद्युत उपकेंद्र में आठ लाख की लूट

Tue, 06 Jun 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कागारौल (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला कागारौल (आगरा) Updated Tue, 06 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
in agra goons looted eight lakh cash from sub station
लूट - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़-कागारौल मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र से सोमवार शाम दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियों को तमंचे की बटों लहूलुहान कर दिया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल तीन संदिग्धों का पता चला है। हालांकि, देर रात तक  किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


शाम चार बजे बदमाशों ने उस वक्त धावा बोला, जब एक मुश्त समाधान योजना के तहत जमा कराए जा रहे बिलों से प्राप्त रकम गिनी जा रही थी। कर्मचारी प्रदीप, नरेश, प्रताप के साथ जेई विशाल नोट गिन रहे थे। 
विज्ञापन


उसी दौरान दो अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और नगदी लूटने लगे। कर्मचारियों को मारपीट कर वहां से लगभग आठ लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि  वारदात में तीन युवकों के घर दबिश दी गई है। उम्मीद है, जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी-भरतपुर हाईवे पर डस्टर कार सवार चार बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे सरसा गांव के दो पशु व्यापारियों से 90 हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीणों को घायल कर तेहरा मोरी के पास चलती कार से फेंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed