{"_id":"59ba8f894f1c1bb6688b4916","slug":"illegal-explosive-found-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारूद के ढेर पर था फिरोजाबाद, पुलिस ने पकड़ा 15 क्विंटल विस्फोटक और आतिशबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारूद के ढेर पर था फिरोजाबाद, पुलिस ने पकड़ा 15 क्विंटल विस्फोटक और आतिशबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना उत्तर के मोहल्ला देवकीनगर में पुलिस और प्रशासन ने बुधवार को देर रात चाइनीज आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। मौके से 15 क्विंटल विस्फोटक सामिग्री के साथ बने और अधबने पटाखे बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी उत्तर ने गोदाम स्वामी, उसके पुत्र और शशांक मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दोनों को जेल भेज दिया है। बरामद सामग्री शिकोहाबाद के सूर्या बीड्स प्राइवेट लिमिटेड की बताई गई है। धमाके के बाद बिस्फोटक यहां लाकर रखा गया था।
बताया गया है कि एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह को बुधवार देर रात थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला देवकीनगर में बने अंडर ग्राउंड गोदाम में आतिशबाजी का जखीरा होने का सूचना मिली। इसके बाद एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी और पुलिस बल के साथ देर रात गोदाम के ताले को खुलवा कर तलाशी ली तो विस्फोटक सामग्री देख अधिकारी हैरान रह गए।

बरामद हुई चाइनीज आतिशबाजी
अातिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम में करीब 90 पैकेट अधबने (चाइनीज) पटाखे रखे थे। घनी आबादी के बीच रखी विस्फोटक सामग्री में कभी बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम सदर ने गोदाम से बरामद विस्फोटक सामग्री थाना उत्तर पुलिस को सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी ने बताया मौके से करीब 15 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद कर देवकीनगर निवासी राजेश अग्रवाल और उनके बेटे अर्चित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के साथ शशांक मित्तल निवासी छिंगामल का बाग के खिलाफ धारा 5/ 9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट कर पिता-पुत्र को जेल भेज दिया है।
किराए के लालच में फंस गया
देवकीनगर निवासी राजेश अग्रवाल ने कहा कि मैं लालच में फंस गया। शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा माल रख लो और दीपावली ठीक हो जाएगी। अग्रवाल ने कहा कि शशांक ने किराए का लालच देकर मुझे फंसा दिया। बोला बेटे अर्चित को जानकारी नहीं थी। फिर भी उस पर कार्रवाई कर दी गई।