फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "I would say infidels, so father killed '

‘मुझे काफिर कहते थे, इसलिए अब्बू को मार डाला’

Wed, 01 Jun 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 01 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
"I would say infidels, so father killed '
जैसे बकरे की कुर्बानी देता था, वैसे ही अब्बू का गला काटा - फोटो : file photo
अब्बू मुझे और अम्मी को गालियां देते थे, जरा-जरा सी बात पर पीटते थे, आखिर कब तक बर्दाश्त करता, कुछ दिनों से मेरा नाम नहीं लेते थे, मुझे काफिर कहकर बुलाते थे, मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ... एसएसपी कैंप कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने मुबीन ने इन्हीं अल्फाजों में जुर्म कुबूल किया।
विज्ञापन

उसने बताया कि जैसे वह ईद पर बकरे की कुर्बानी देता था, वैसे ही अब्बू के गले पर धीरे-धीरे चाकू चलाया। खून का फव्वारा छूटने के बाद वह तड़पने लगे। इसके बाद ताबड़तोड़ वार करता चला गया। बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाजी मुईन के शव पर 35 घाव पाए गए थे। मुबीन ने बताया कि अब्बू पहलवानी करते थे, इसलिए ज्यादा वार किए। हालांकि उसने पुलिस की कहानी में दो बातों से इत्तफाक नहीं किया। उसने कहा कि कत्ल में अम्मी शामिल नहीं रहीं। दूसरा, इसकी वजह यह नहीं है कि अब्बू उसके प्रेम विवाह के खिलाफ थे। उसने बताया कि अभिनव को उसने कत्ल में साथ देने के बदले 50 हजार रुपये दिए थे। अभिनव कुलश्रेष्ठ रानीभवन, बालूगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन


कटी नाक भी बरामद नहीं की पुलिस ने
हाजी मुईन हत्याकांड के खुलासे से एत्मादपुर थाना पुलिस की दो और बड़ी लापरवाही सामने आई। पहली स्पष्ट रूप से हत्या का मामला होने के बावजूद धारा 302 में केस दर्ज नहीं किया। दूसरी, हाजी मुईन की कटी नाक उसी सूटकेस में थी, जिसमें उनका शव मिला, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद नहीं किया। मुबीन के बताने पर थाना ताजगंज पुलिस ने इसे बरामद किया है। बता दें, एत्मादपुर थाना पुलिस ने शव का फोटो भी जिले के अन्य थानों को नहीं भेजा था। हैरानी की बात यह है कि अफसरों ने इस लापरवाही पर कोई एक्शन भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल ने खोल दी कातिलों की पोल
हाजी मुईन के शव की शिनाख्त होते ही पुलिस ने उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। उनकी पत्नी चांदनी बेगम और बेटा मुबीन कह रहा था कि वह बंगलूरू गए थे लेकिन उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन उनके घर की ही आई। इसके बाद उनके बेटे और पत्नी की लोकेशन चेक की गई, तो पता चला कि वे लखनऊ गए थे। जबकि उन्होंने बताया था कि दरगाह देवा शरीफ  गए थे। इसी से झूठ पकड़ा गया। पूछताछ हुई तो रहस्य से पर्दा उठ गया।

हाजी मुईन की हत्या में उनका बेटा, पत्नी और बेटे का दोस्त शामिल पाए गए हैं।
डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी

कत्ल की कहानी
- 17 मई  : हाजी मुईन की घर में ही सोते समय हत्या कर दी गई। 
- 18 मई : सुबह चार बजे एत्मादपुर में उनका शव मिला, तब शिनाख्त नहीं हुई थी।
- 18 मई : उनकी पत्नी, बेटा और बेटे का दोस्त लखनऊ चले गए।
- 21 मई  : पुलिस ने शव को लावारिस में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
- 24 मई : ताजगंज में उनकी पत्नी चांदनी बेगम ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
- 26 मई : बंगलूरू के उद्यमियों ने बताया, वे वहां नहीं पहुंचे हैं।
- 29 मई : अमर उजाला में उनका फोटो देखने के बाद शिनाख्त हुई।
- 30 मई : कॉल डिटेल से पता चला कत्ल में परिवारीजन शामिल हैं।
- 31 मई : हत्याकांड का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed