फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Murdered In Love Affair Of Wife Crime News

प्रेम संबंधों में रोड़ा बने पति की प्रेमी से कराई हत्या, बोरे में मिली लाश, पत्नी सहित दो गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
सार

अतेंद्र के चचेरे भाई सतेंद्र का आरोप है कि मैन बाजार मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रशांत वर्मा पुत्र वीरेंद्र और राजा पुत्र सुशील मंगलवार रात करीब 8.30 बजे अतेंद्र को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Husband Murdered In Love Affair Of Wife Crime News
अतेंद्र सिंह राठौर का फाइल फोटो और घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के थाना और कस्बा जैथरा निवासी अधेड़ की विवाहेतर संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी और अन्य की मदद से हत्या कर दी। अधेड़ चार दिन से लापता था। शुक्रवार सुबह उसका शव बाजरा के खेत में बोरे में बंद मिला। मामले में अधेड़ के पिता ने पुत्रवधू सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन



कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अतेंद्र सिंह राठौर (48) पुत्र घनश्याम सिंह का शव शुक्रवार सुबह काली मंदिर के निकट स्थित बाजरे के खेत में बोरे में बंद मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


अतेंद्र के चचेरे भाई सतेंद्र का आरोप है कि मैन बाजार मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी प्रशांत वर्मा पुत्र वीरेंद्र और राजा पुत्र सुशील मंगलवार रात करीब 8.30 बजे अतेंद्र को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने अतेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

आरोप है कि इन दोनों ने ही फोन करके अतेंद्र को बुलाया था। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सतेंद्र ने बताया कि प्रशांत वर्मा के अतेंद्र की पत्नी से विवाहेतर संबंध हैं, इसका अतेंद्र विरोध करता था। विवाहेतर संबंधों में बाधक बनने पर उसकी हत्या कर दी गई।


मामले में अतेंद्र के पिता घनश्याम सिंह ने पुत्रवधू शोभा ठाकुर, प्रेमी प्रशांत वर्मा सुनार पुत्र वीरेंद्र और राजा पुत्र सुशील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शोभा और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। 

जैथरा में विवाहेतर संबंधों में बाधक बनने पर अधेड़ की हत्या की गई है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला और राजा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed