फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotel website hack in agra

आगरा के होटल की वेबसाइट हैक, भाजपा की सरकार पर बताया हमला

Fri, 11 Aug 2017 02:44 PM IST
संकल्प दुबे/टीम डिजिटल आगरा
संकल्प दुबे/टीम डिजिटल आगरा Updated Fri, 11 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
hotel website hack in agra
हैक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के होटल की वेबसाइट हैक कर हैकरों ने उस पर भाजपा सरकार विरोधी संदेश लिखें। इस साइबर अटैक को उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बताया है। खुद दुनिया का अज्ञात समूह बताने वालों हैकरों ने अपने चंद नामों में इं‌डोनेशिया और फिलीपींस का जिक्र किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में फतेहाबाद रोड पर होटल उत्कर्ष विलास नाम एक होटल है। इसकी वेबसाइट www.utkarshvilas.com को हैक कर हैकरों ने इस पर भाजपा सरकार विरोध संदेश लिखे हैं। इसका टाइटल है #OP_INDIA। 
विज्ञापन


खुद को दुनिया का अज्ञात समूह बताने वाले हैंकरों के संदेश का ‌हिंदी रूपांतरण इस प्रकार है कि भारत में भाजपा की सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यक सुकून से नहीं रह पा रहे हैं। तुमने किसानों की हत्या की है। पुलिस को दबाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज में लिखा है कि तुमने गाय के लिए लोगों की हत्या की जबकि भारत बीफ एक्सपोर्ट में दुनिया में तीसरे स्‍थान पर है। हैकरों ने लिखा है हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। भाजपा के खिलाफ हमले नहीं रूकेंगे। 

इन ग्रुप का लिया नाम

अपने संदेश के अंत में हैकरों ने अपने कुछ नाम बताए हैं जो इस प्रकार हैं- 

इंडोनेशिया फाइटर साइबर

एनोन घोस्ट

मिनीयन घोस्ट

एनोनीमस ग्रीस

ब्लैक हैट जोकर्स

एनोनीमस घोस्ट

एनोन घोस्ट फिलीपींस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed