फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital me hangama

हास्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा 

Sun, 18 Dec 2016 12:42 AM IST
हास्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा 
हास्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा  Updated Sun, 18 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
hospital me hangama
पानीपत में सड़क पर फेंकी गई नवजात बच्ची

विज्ञापन

बिचपुरी रोड स्थित एक हास्पिटल में शनिवार सुबह हास्पिटल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत पर परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि बेटे की जगह मरी हुई बच्ची दिखाई गई है। डाक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि बाद में समझौता हो गया। 

बोदला स्थित माहौर नगर निवासी गोपाल की पत्नी सरिता को डिलीवरी के लिए शुक्रवार रात तकरीबन 9:30 बजे बिचपुरी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके भाई प्रेमपाल ने बताया कि शनिवार तड़के तकरीबन 5:51 बजे सरिता की डिलीवरी हुई। आरोप है कि चिकित्सक ने बिना बताए सरिता का आपरेशन कर दिया। आपरेशन से उसकी बच्चेदानी भी निकाल दी गई। उन्हें बच्चा नहीं दिखाया। इसी बीच अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि उनके बेटा पैदा हुआ है। मगर, सुबह तकरीबन 9:30 बजे बताया कि बच्ची पैदा हुई है, जिसकी पैदा होने के कुछ देर बाद मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। डाक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। डाक्टर का कहना है कि महिला के अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण आपरेशन किया गया था। बच्ची पैदा हुई थी। बच्चा बदलने का आरोप गलत है। उनके हास्पिटल में एक ही महिला की डिलीवरी हुई है। ऐसे में बच्चा कैसे बदला जा सकता है। डीएनए टेस्ट कराने को कहा तो महिला के परिवारीजनों ने मना कर दिया। शाम तकरीबन 5:30 बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में बच्चा बदलने का आरोप भी गलत पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed