फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honour killing in mainpuri

यूपी: प्रेम विवाह करने वाली बहन लापता, पुलिस से भाई बोला- भाइयों ने मारकर दफना दिया

Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह करने वाली बहन को भाइयों ने मार डाला। इसके बाद उसके शव को दफना दिया गया। यह बयान युवती के मंझले भाई ने पुलिस को दिया है। हालांकि युवती का शव अभी नहीं मिला है। शव की तलाश में पुलिस ने गुरुवार को कई जगहों पर खोदाई कराई।

विज्ञापन
Honour killing in mainpuri
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई थी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने के बाद युवती दिल्ली से मैनपुरी मायके आई थी। यहां से वह लापता हो गई। उसके भाई ने हत्या की बात कबूल की तो पुलिस शव की तलाश में जुट गई। गुरुवार को खेत में करीब पांच घंटे तक जेसीबी से खोदाई कराई गई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस भाई से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव वर्तमान पता त्रिलोकपुरी दिल्ली ने चांदनी कश्यप पुत्री उदयवीर निवासी कश्यपनगर फरेंजी से प्रेम विवाह किया है। 17 नवंबर से चांदनी लापता है। गुरुवार को चांदनी की तलाश में दिल्ली के मयूर विहार थाने की पुलिस अर्जुन के साथ फरेंजी पहुंची। 
विज्ञापन



पुलिस ने युवती के भाई सुधीर को हिरासत में पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसके भाइयों ने चांदनी की गोली मारकर हत्या कर दी। शव खेत में दफना दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किशनी पुलिस के सहयोग से पकड़े गए युवक की निशानदेही पर करीब पांच घंटे तक जेसीबी से खेत में खोदाई कराई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दोनों भाई फरार

खोदाई के दौरान दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार तोमर, एएसआई कैलाश चंद्र, राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र, विजय के अलावा नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, थानाध्यक्ष किशनी अजीत सिंह, एसएसआई जैकब फर्नांडीज मौजूद रहे। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा खोदाई कराई जाएगी।

आठ साल से थे प्रेम संबंध 

अर्जुन जाटव दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। इसी मोहल्ले में बुआ के घर रह रही चांदनी से युवक की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे। 12 जून 2020 को अर्जुन और चांदनी ने प्रतापगढ़ जाकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में आकर रहने लगे।

दिल्ली में दर्ज है अपहरण की रिपोर्ट 

17 नवंबर को चांदनी भाई के बुलाने पर गांव घूमने के लिए आई थी। इसके बाद से वह लापता है। उधर जब अर्जुन ने फोन से संपर्क करना चाहा तो चांदनी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद 23 नवंबर को अर्जुन मां और परिजनों के साथ कश्यप नगर आया। अर्जुन के अनुसार वहां उसे बताया कि चांदनी उसके पास दिल्ली गई है। चांदनी के न मिलने पर अर्जुन ने मयूर विहार थाने में चांदनी के भाई सुधीर और सुनील के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना किशनी के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि युवक ने पूछताछ के दौरान अपने दो भाइयों द्वारा युवती की हत्या किए जाने की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस हरसंभव मदद दिल्ली पुलिस की कर रही है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed