फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hindu yuva vahini leader killed in road rage in agra

आगरा: रोड रेज के बाद हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 08 Mar 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
hindu yuva vahini leader killed in road rage in agra
हिंदू युवा वाहिनी के गौरव चौबे का फाइल फोटो
आगरा में एनएच-2 पर सुल्तानगंज पुलिया के पास रोड रेज के बाद भारी वाहन रोकने पर वाहन चालक ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री गौरव चौबे को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर ले गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पदाधिकारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
दौरेठा के मुरली नगर निवासी हिंदू युवा वाहिनीमहानगर मंत्री गौरव चौबे (33) पुत्र महेश चंद्र चौबे जमीन की खरीद फरोख्त का कारोबार भी करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक फ्लैट की खरीद के संबंध में गौरव का दिल्ली की कोर्ट में केस चल रहा था। बुधवार को कोर्ट में तारीख थी।
विज्ञापन


इसलिए गौरव अपने दोस्त आकाश बाबू पुत्र हरिकिशन निवासी नगला छउआ, शाहगंज के साथ गए थे। रात तकरीबन 10:30 बजे वैगनआर कार से लौट रहे थे। गौरव चौबे कार चला रहे थे। सुल्तानगंज पुलिया के पास एक माल वाहक वाहन उनकी कार को साइड से रगड़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने ट्रक से रौंदा

गौरव ने वाहन का पीछा किया। हाईवे पर श्री टाकीज के सामने फ्लाईओवर पर वाहन को रोक लिया। गौरव चालक के केबिन पर चढ़कर उससे बात करने लगे। तभी चालक ने उन्हें धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गए। चालक वाहन को उनके ऊपर से निकालकर ले गया। 

गौरव गंभीर घायल हो गए। उन्हें एक राहगीर निजी अस्पताल में लेकर आया, जहां रात तकरीबन 12:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। वह शव घर ले गए। गौरव की तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रितु है। पिता रेलवे से रिटायर्ड हुए हैं। एक छोटा भाई सौरभ है। 

गुरुवार को युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह, प्रदेश मंत्री पियूष शरण श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, प्रभाकर शर्मा, सनी सिंह, अनमोल भारद्वाज थाने पहुंच गए। पदाधिकारियों ने थाना हरीपर्वत पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में गौरव की जान गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed