फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heand cut

किशोरी का हाथ काटे जाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Thu, 27 Oct 2016 12:46 AM IST
किशोरी का हाथ काटे जाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
किशोरी का हाथ काटे जाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस Updated Thu, 27 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
heand cut
किशोरी का हाथ काटे जाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कस्बे की एक किशोरी का हाथ मंगलवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। वह मां के साथ पटरी पर शौच करने के लिए बैठी थी, तभी ट्रेन आ गई। मां तो बच गई, लेकिन किशोरी चपेट में आ गई। उसे रामबाग स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेकिन उसकी मां ने बुधवार शाम पुलिस को यह सूचना देकर सनसनी मचा दी कि बेटी का हाथ बदमाश काटकर साथ ले गए हैं। हालांकि पूछताछ होते ही उसने पूरा सच बयां कर दिया।
मां की सूचना दिल दहला देने वाली थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह 15 साल की बेटी के साथ शौच के लिए खेत में गई थी। वहीं काले कपड़े पहने दो बदमाश आए। वह बेटी को ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से वार किए। इसके बाद उसका एक हाथ बड़े छुरे से काट दिया। वह बेटी का हाथ साथ ही ले गए। उसने खून से लथपथ बेटी को लोगों की मदद से किसी तरह हास्पिटल पहुंचाया। 
विज्ञापन

इस सूचना पर अफसरों के होश उड़ गए। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह बताए गए घटनास्थल पहुंचे। एसपी (वेस्ट) बबीता साहू घायल किशोरी और उसकी मां का बयान दर्ज करने हॉस्पिटल पहुंचीं। दो घंटे में सच्चाई सामने आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताई गई जगह पर कुछ नहीं मिला 
एसएसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के बीच में खून पड़ा मिला। पास में ही चप्पल और चुनरी पड़ी थी। साफ है कि किशोरी का हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कटा है। उधर, एसपी वेस्ट ने दोनों से पूछताछ के बाद बताया कि किशोरी की मां ने झूठी कहानी बनाई थी। उसने सच स्वीकार कर लिया है। हाथ ट्रेन से ही कटा है। उधर, बसपा विधायक डा. धर्मपाल भी घायल किशोरी का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।

मुआवजे के लालच में बोला झूठ 
किशोरी की मां ने बताया कि उसके पति पल्लेदारी करते हैं। पांच बेटियां और एक बेटा है। घायल बेटी का उपचार कराने के लिए पैसे नहीं है। किसी ने बताया था कि अगर घटना को यह रूप दे दिया जाए, तो मुआवजा मिल सकता है। क्योंकि दलितों के साथ अपराध होने पर मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है, इसलिए झूठ बोल दिया। इसके सिवाय कोई और कारण नहीं था।


 
लेकिन हाथ नहीं मिल पाया
किशोरी का कटा हाथ रेलवे ट्रैक पर नहीं मिल पाया है। माना जा रहा है कि इसे कोई जानवर ले गया होगा। एसएसपी के मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन हाथ नहीं मिला। किशोरी और उसकी मां ने प्रशासन से कहा कि उनकी गलती को नजरअंदाज किया जाए। उन्हें मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed