फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Head Master was trying to seduce a student

पिनाहट में हेड मास्टर ने छात्रा से किया दुराचार का प्रयास

Thu, 03 Mar 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Thu, 03 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Head Master was trying to seduce a student
पिनाहट  के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक (58) ने स्कूल परिसर में ही कक्षा चार की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार पर आई दूसरी छात्राओं को देख शिक्षक भाग गया। जानकारी पर छात्रा के घरवालों ने स्कूल में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूल हेडमास्टर 2017 में रिटायर्ड होने वाला है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही एक मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है। छात्रा अपनी नानी के पास रहती है। आरोप है कि शिक्षक ने मंगलवार को छुट्टी होने के बाद छात्रा को रोक लिया। स्कूल परिसर में ही उससे दुराचार का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच अन्य छात्राएं भी वहां आ गईं। ये देख शिक्षक भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारवालों को जानकारी दी। बुधवार सुबह उन्होंने स्कूल परिसर में हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित छात्रा के परिवार व शिक्षक के परिवारवालों में देर रात तक समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

पहले भी लग चुके हैं छेड़छाड़ के आरोप
पिनाहट। आरोपी शिक्षक पहले भी कई विद्यालयों में तैनात रहा है। वहां भी उस पर छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। पुलिस पूछताछ में सह शिक्षकों ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले भी कई छात्राओं के साथ हरकतें कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed