फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hattya

मलपुरा में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 26 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Hattya
मलपुरा के गांव खाल-खलौआ मेें घर के बाहर बनी दुकान में सो रहे राजमिस्त्री कप्तान उर्फ कल्लन (50) की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह छह बजे घटना की जानकारी होने पर चीखपुकार मच गई। हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घरवालों ने रंजिश से इनकार किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कप्तान सिंह की पत्नी नहनी की दस साल पहले हत्या कर दी गई थी। घर में बेटा शेरा और उसका परिवार है। बेटी की शादी हो चुकी है। गुरुवार रात को कप्तान घर के बाहर बनी दुकान में सो गए थे। घरवालों ने बताया कि वह अकसर दुकान में ही सोते थे। शुक्रवार सुबह छह बजे राजमिस्त्री का नाती नितिन चाय देने पहुंचा तो बाबा को चारपाई पर खून से लथपथ देखकर चीखने लगा। इस पर घरवाले भी मौके पर आ गए। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू पहुंची। कप्तान के सिर में गोली का निशान था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात को वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ दुकान में बैठे थे। उनके साथ शराब पी थी। घरवालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अछनेरा का कहना है कि हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। लूटपाट की आशंका भी नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नहीं आई फोरेंसिक टीम
अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। डाग स्क्वॉयड को नहीं बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य के लिए नमूने लेने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed