{"_id":"1361d081b2898b619dd7111a1f05dfe2","slug":"hattya-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने पर हुई थी बृजमोहन की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश को पकड़ने पर हुई थी बृजमोहन की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
भदरौली में सात फरवरी की रात पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार घर में घुसे एक बदमाश को पकड़ लेने पर उसके साथी बदमाशों ने गोली मार दी थी। बाद में इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
इटावा निवासी बृजमोहन तिवारी (32) पुत्र रामसेवक पिढ़ौरा में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे पत्नी और मां के साथ भदरौली में रहते थे। सात फरवरी की रात जब वे घर में अकेले थे बदमाश घर में घुस गए। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उनके साथी को बृजमोहन ने पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के लिए ही गोली मारी गई थी। थानाध्यक्ष पिनाहट ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुरुवार को पकड़े गए दो हत्यारोपियों में राकेश पुत्र रामलक्षिन निषाद निवासी पाखरो थाना पिनाहट, हाल निवासी ग्राम छारबाग थाना लाइनपार फीरोजाबाद और राजेन्द्र पुत्र जवाहर सिंह निवासी प्रकाशनगर थाना एत्माउददौला आगरा शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि तीसरे आरोपी नेमी सिंह की तलाश जारी है।
---------
ऐसे रची गई थी साजिश
हत्यारोपी राकेश ने बताया कि गांव छारबाग में सात फरवरी को रमेश नामक व्यक्ति के पिता की तेरहवीं थी। वहां नेमी सिंह और राजेंद्र से मुलाकात हुई थी। तब नेमी सिंह भदरौली में पशु चिकित्सक के अकेले रहने की जानकारी देकर लाखों की चोरी करनेे की बात कही थी। इसके बाद तीनों फतेहाबाद पहुंचे। शाम को डग्गामार वाहन से स्याहीपुरा पहुंचे और वहां रात होने का इंतजार किया। रात लगभग डेढ़ बजे बृजमोहन के घर पहुंच गए। वहां एक व्यक्ति को आते देख तीनों एक मकान के बाहर बने शौचालय में छिप गए। उसमें से प्लास्टिक की बाल्टी ले जाकर उस पर खडे़ होकर सब्बल से बार कर दरवाजे के जंगले की पत्ती तोड़कर कुंदी खोली। चोरी करने के लिए घर में घुसे ही थे कि तभी बृजमोहन जाग गए। उन्होंने नेमी सिंह को पकड़कर चिल्लाने की कोशिश की तो उन्हें तमंचे से गोली मार दी और घर में पड़ा छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
--------
हत्यारोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
थानाध्यक्ष के पूछने पर दोनों ने बताया कि गांव में सब लूट, चोरी, डकैती, स्नेचिंग आदि काम करते हैं। दोनों पर विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
-------
मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता
पुलिस को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि अरनौटा से झोरियन तिराहे के पास हत्यारोपी हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। बाद में उनकी निशानदेही पर एक सब्बल भी बरामद की गई।