फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Wed, 16 Dec 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 16 Dec 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
hattya
राजपुर चुंगी स्थित रोहित विहार में मंगलवार सुबह करीब छह बजे विवाहिता गीता (26) की जल जाने से मौत हो गई। आरोप है कि उसके ससुरालीजनों ने उसे जलाकर मार डाला। उसे पीटकर आग लगाने के बाद कमरे में बंद कर दिया गया। एफआईआर में उसके पति मोहित, पिता मोहन बाबू और सास तारादेवी को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर उसकी जान ली गई है। हाथरस के मोहल्ला मुर्सान निवासी सराफा कारीगर मोतीराम की बेटी गीता की शादी मोहित के साथ तीन मार्च 2014 को हुई थी। मोहित जिम ट्रेनर है।
विज्ञापन

गीता के भाई पियूष का कहना है कि शादी के बाद से उसे बहुत परेशान किया जा रहा था। वह फोन पर अपनी तकलीफ बताती थी। उसे जरा-जरा सी बात पर पीटा जाता था। उस पर 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मोहित कहता था कि उसे दुकान खोलनी है, पैसा लाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नहीं ला सकी तो उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मोहित के परिवार के कई लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं। इनका कहना है कि उसने खुद ही आग लगाई थी। इसमें घर का सामान भी जल गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed