फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

दो घंटे में दो व्यापारियों की हत्या

Wed, 21 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
hattya
 शहर से लेकर देहात तक एक के बाद एक व्यापारियों को निशाना बना रहे बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटों के बीच दो व्यापारियों की हत्या कर सनसनी फैला दी। पहले शाम लगभग 6:30 बजे आगरा के फूलबाग, मधुनगर निवासी लाल बहादुर जैन उर्फ लोकेश (40) को सैंया के गांव बीरई के पास पेट में गोली मारकर एक लाख कैश से भरा बैग लूट लिया। वे सैंया कस्बा से अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसके बाद रात 8:30 बजे पिनाहट के ताल की पार निवासी अतुल शर्मा उर्फ भूरा (22) को अरनौटा में रेलवे क्रासिंग के पास गोली मार दी। दोनों घायलों को एसएन मेडिकल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। दोनों हत्याकांड बाइकर्स गैंग ने अंजाम दिए।
विज्ञापन

मूलरूप से ताहरपुर गांव निवासी लोकेश जैन का घरेलू नौकर मुकेश इसी गांव का है। वह उसके साथ सैंया से बाइक पर लौट रहे थे। एनएच-3 पर गांव बीरई के पास दो पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अपनी बाइकें उनके आगे अड़ा दी। उनके रुकते ही थैला छीनने लगे। विरोध पर पेट में गोली मार दी। इसके बाद थैला लूटकर भाग गए। मुकेश के शोर मचाने पर आए राहगीरों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद लोकेश को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके भाई भाग चंद जैन ने बताया कि लोकेश की किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना में हाकिम सिंह के पुत्र अतुल शर्मा उर्फ भूरा अपने दोस्त मनोज के साथ बाइक से अपने घर पिनाहट के ताल की पार जा रहे थे। उनकी पिनाहट में राजाखेडा़ रोड पर कंप्यूटर और फोटो स्टेट की दुकान है। बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव अरनौटा रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात बाइक सवारों ने अतुल शर्मा में उनके सिर में गोली मार दी। मनोज पर भी फायर किया गया लेकिन वह बाल बाल बच गया। बदमाश हड़बड़ी में अपनी बिना नंबर की बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल भेजा। उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed