फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold thife

छह लाख के गहनों  समेत एक्टिवा चोरी 

Mon, 17 Oct 2016 12:57 AM IST
छह लाख के गहनों  समेत एक्टिवा चोरी 
छह लाख के गहनों  समेत एक्टिवा चोरी  Updated Mon, 17 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
gold thife
डेमो - फोटो : डेमो
 कमला नगर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर से चोर सराफ का एक्टिवा चोरी करके ले गए। एक्टिवा स्कूटर की डिकी में छह लाख के जेवरात रखे हुए थे। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन

कमला नगर निवासी सराफ सजल गोयल शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने अपना एक्टिवा स्कूटर बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। बैंक से रुपये निकालने के बाद शाम तकरीबन चार बजे बाहर आए तो स्कूटर नहीं मिला। सजल ने एक्टिवा को आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। स्कूटर की डिकी में 200 ग्राम सोने के आभूषण सहित कई कागजात रखे हुए थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर एक्टिवा चोरी करके ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed