{"_id":"77ab4bd393893d841cafedbba1e89c05","slug":"girlfriend-death-boyfriend-murdered-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की मौत, प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की मौत, प्रेमी पर हत्या की रिपोर्ट
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Jun 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली के गांव नगला रंबला में खेत में बनी झोपड़ी में प्रेमी के साथ घायल अवस्था में मिली किशोरी खुशबू ने शनिवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके घरवालों ने प्रेमी देवेंद्र पर एकतरफा प्यार में ब्लेड से गला रेतकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, घायल देवेंद्र की हालत में सुधार है।
बता दें, गांव नगला रंबला निवासी खुशबू (17) और देवेंद्र पास के ही खेत में हाकिम सिंह की झोपड़ी में घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने बताया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घरवालों के विरोध पर दोनों ने ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। मृतका के घरवालों ने बताया कि खुशबू के गले की नस कटने और खून ज्यादा बहने से उसे बचाया नहीं जा सका। उसके चाचा गिरवर का आरोप है कि घर से दोनों भाइयों की बरात कुबेरपुर गई थी। खुशबू हाकिम की पुत्रवधू मंजू को गीतों के लिए बुलावा देने झोपड़ी में गई थी। तभी वहां घात लगाए बैठे देवेंद्र ने उसके गले पर ब्लेड से वार करके घायल कर दिया। नाटक करने के लिए अपना गला रेतने की कोशिश भी की। वह खुशबू को घर से भगाकर ले जाना चाहता था। खुशबू के इनकार करने पर उसने गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं अस्पताल में भर्ती देवेंद्र का कहना है कि खुशबू के घरवाले दोनों के रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। एसओ खंदौली का कहना है कि खुशबू के पिता सौदान सिंह ने देवेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।