{"_id":"59b6c2844f1c1bea7f8b5ed5","slug":"girl-was-given-electric-shock-before-murder-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंगः हत्या से पहले इतनी बेरहमी, करंट लगाकर बेटी से लिखवाया सुइसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंगः हत्या से पहले इतनी बेरहमी, करंट लगाकर बेटी से लिखवाया सुइसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
नंदनी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज के देवरी रोड स्थित मोहल्ला कोटली बगीची में रविवार को शाम झूठी आन की खातिर बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा नंदनी चाहर की हत्या करने के बाद आरोपी उसके पिता, भाई और घर के नौकर को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस बीच गांव में की गई जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि इन लोगों ने नंदनी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव फंदे पर लटका दिया था। मोबाइल से उसके फंदे पर लटकते शव के फोटो भी खींच लिए थे। इसके पीछे मकसद था हत्या को आत्महत्या का रूप देने का। इसी के वास्ते हत्या से पहले उसे करंट के झटके देकर उससे सुसाइड नोट भी लिखवा लिया गया था।
साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को आनन फानन में खेत में ले जाकर फूंक दिया गया था। इनकी साजिश इस तरह से थी कि अगर पुलिस आए भी तो उसे सिर्फ नंदनी का फंदे से लटकता फोटो मिले।
विज्ञापन
नंदनी की सहेली ने उसके प्रेमी को उसी समय सूचना दे दी जब उसके शव को फूंकने के लिए ले जाया जा रहा था। प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी। इसके चलते पुलिस लाश पूरी जलने से पहले ही पहुंच गई। गांव से भागते आरोपी पकड़ लिए गए।