फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl was given electric shock before murder in agra

ऑनर किलिंगः हत्या से पहले इतनी बेरहमी, करंट लगाकर बेटी से लिखवाया सुइसाइड नोट

Tue, 12 Sep 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 12 Sep 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
girl was given electric shock before murder in agra
नंदनी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज के देवरी रोड स्थित मोहल्ला कोटली बगीची में रविवार को शाम झूठी आन की खातिर बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा नंदनी चाहर की हत्या करने के बाद आरोपी उसके पिता, भाई और घर के नौकर को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच गांव में की गई जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि इन लोगों ने नंदनी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव फंदे पर लटका दिया था। मोबाइल से उसके फंदे पर लटकते शव के फोटो भी खींच लिए थे। इसके पीछे मकसद था हत्या को आत्महत्या का रूप देने का। इसी के वास्ते हत्या से पहले उसे करंट के झटके देकर उससे सुसाइड नोट भी लिखवा लिया गया था।
विज्ञापन


साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को आनन फानन में खेत में ले जाकर फूंक दिया गया था। इनकी साजिश इस तरह से थी कि अगर पुलिस आए भी तो उसे सिर्फ नंदनी का फंदे से लटकता फोटो मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदनी की सहेली ने उसके प्रेमी को उसी समय सूचना दे दी जब उसके शव को फूंकने के लिए ले जाया जा रहा था। प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी। इसके चलते पुलिस लाश पूरी जलने से पहले ही पहुंच गई। गांव से भागते आरोपी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed