फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl trying to kill girl by burning

युवती को होटल में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

Tue, 13 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
girl  trying to kill girl by burning
75 फीसदी झुलसी युवती, दोस्त पर लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
सदर के बुंदू कटरा स्थित होटल सिप्पी में सोमवार सुबह ब्यूटीशियन सोनम (18) को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसका आरोप उसके संदीप नाम के दोस्त पर है। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने उस पर केरोसिन डालकर आग लगी दी। सोनम 75 फीसदी झुलस गई है। पुलिस उसे एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उधर देर शाम पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया। उसके दोनों हाथ झुलसे हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सदर के रोहता निवासी मुकेश की बेटी सोनम इटौरा के ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटीशियन का काम करती है। इटौरा के ही संदीप से उसकी कई सालों से दोस्ती है। सोनम ने झुलसी हालत में पुलिस को बताया कि संदीप ने उसे फोन करके सिप्पी होटल में सुबह 8:30 बजे बुलाया था।
विज्ञापन

वह उसे पहली मंजिल पर कमरा नंबर 103 में ले गया। उससे एक हजार रुपये मांगने लगा। उसने मना कर दिया। इसी बात झगड़ा हुआ। वह बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। उसने झगड़े केदौरान उस पर इसे उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी। इसकेबाद होटल से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोनम की चीखपुकार सुनकर होटल कर्मचारी आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि संदीप को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संदीप की मां और भाभी से भी पूछताछ की है। उधर देर रात तक सोनम के परिवार ने तहरीर नहीं दी। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

होटल के बाहर मोहल्ले के लोगों ने किया प्रदर्शन
सिप्पी होटल में युवती को जिंदा जलाकर मारने की प्रयास किए जाने की घटना के बाद वहां लोग जमा हो गए। उनका कहना था कि इस होटल को बंद कराया जाना चाहिए। पुलिस से कई बार शिकायत कर चुके पर सुनवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि रविवार की रात भी यहां कुछ गड़बड़ हुआ था। एक युवती चीखती हुई बाहर आई। उसने पुलिस भी बुलाई लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं की   गई। युवती की पिटाई की गई थी। उसने लिखित शिकायत नहीं की।

मोहल्ले के राजू, ओमकार, राजबाला ने बताया कि यहां रोज कोई न कोई बखेड़ा होता है। होटल में ही बार भी है। इसमें हंगामा कई बार हो चुका है। उधर, घटना के बाद होटल मैनेजर ने होटल को बंद कर दिया। स्टाफ अंदर ही रहा लेकिन पुलिस के जाते ही सभी गेट बंद कर दिए गए। मुख्य गेट के अलावा पीछे भी एक रास्ता है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि होटल के बारे में शिकायत अब मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed