फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl suicide in mathura after beaten by father

पड़ोसी से बात करने पर पिता ने बेटी को पीटा, गुस्से में बेटी ने किया ये

Fri, 03 Nov 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Nov 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
girl suicide in mathura after beaten by father
डेमो इमेज
मथुरा में शेरगढ़ के एक गांव में शुक्रवार को पड़ोसी युवक के साथ बेटी को बात करते देखकर तमतमाए पिता ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। इससे क्षुब्ध बेटी ने पिता के जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मृतका की 28 नवंबर को शादी होने वाली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मथुरा में थाना शेरगढ़ के एक गांव में करीब 12 बजे युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती ने आत्महत्या की उस समय घर में युवती अकेली ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोला युवक ने मारा

पुलिस ने आत्महत्या का कारण पूछा तो पिता ने पड़ोस के युवक पर बेटी को मारने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि 19 वर्षीय युवती का विवाह 28 नवंबर को होना था। 

पिता ने पड़ोसी युवक से बात करते देखकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। पिता के घर से चले जाने के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed