{"_id":"59d78aa64f1c1b76678b462e","slug":"girl-suicide-in-firozabad-due-to-love-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" प्यार में मिला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई युवती, घर में ही दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में मिला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाई युवती, घर में ही दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में प्यार में धोखा मिलने से परेशान युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा। युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना पचोखरा के एक गांव निवासी युवती के मथुरा के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले वह घर से प्रेमी के पास चली गई। वहां उसे पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए युवक को पकड़वा दिया था।
इतना ही नहीं युवती ने थाना पचोखरा में युवक अमन यादव निवासी मथुरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे जेल भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्यार में धोखा मिलने से युवती परेशान रहने लगी थी। परिवारीजनों से भी अधिक बात नहीं करती थी।

साड़ी का फंदा बनाकर लगा ली फांसी
शुक्रवार सुबह कमरे से गीता के बाहर न आने और आवाज देने पर बाहर न निकलने पर परिजन घबरा गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और फंदे पर झूल रहे शव को नीचे उतारा।
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है संभवत: अवसाद में घिरी युवती ने मौत को गले लगा लिया। कमरे के दरवाजे को तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है संभवत: अवसाद में घिरी युवती ने मौत को गले लगा लिया। कमरे के दरवाजे को तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।