{"_id":"5ff56d0f8ebc3e2e7b6103c5","slug":"girl-sexual-assault-make-video-goes-viral-police-investigate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का बनाया वीडियो किया वायरल, परिजन बोले- गैंग ने और बेटियों के भी बनाए वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म का बनाया वीडियो किया वायरल, परिजन बोले- गैंग ने और बेटियों के भी बनाए वीडियो
Wed, 06 Jan 2021 01:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 PM IST
सार
- तो क्या गांव में अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाला गैंग सक्रिय है
- किशोरी के परिजन बोले, गांव की और भी बेटियों के वीडियो बनाए गए हैं
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के नारखी के एक गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इससे अंदेशा है कि कुछ युवकों का गैंग यह हरकत कर रहा है। वीडियो में दुष्कर्म का आरोपी युवक हाथ में मोबाइल थामे है और जबरन वीडियो बनाता नजर आ रहा है। किशोरी के परिजनों का भी यह कहना है कि युवकों का यह गैंग गांव की कम उम्र की लड़कियों को फंसा कर अश्लील वीडियो बनाता है और ब्लैकमेल करता है। लोकलाज के कारण पीड़ित कार्रवाई से बचते हैं।
थाना नारखी क्षेत्र के जिस गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी के परिजनों का कहना कि चार युवकों ने गांव की अन्य लड़कियों के वीडियो बना रखे हैं। वह उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी तरह का कृत्य उसकी बेटी के साथ किया गया। बेटियां भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने से डरकर कार्रवाई करने से बचती हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
युवकों ने गांव की और भी लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। ऐसी जानकारी संज्ञान में नहीं आयी है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकेशचंद्र मिश्र - एसपी सिटी

बता दें कि मंगलवार को फिरोजाबाद जिले में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। थाना नारखी क्षेत्र में घास लेने गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी (16) दो दिसंबर को खेत में घास लेने गई थी। वहां गांव का भूरी सिंह उसे मिला और किशोरी को खाली मकान में ले गया। आरोप है कि यहां भूरी सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी अनिल ने इसका वीडियो बना लिया।
आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूरी सिंह और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।