फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three teenagers from Bihar went into a pond to bathe; two drowned, and the search for the third is underway:

बिहार न्यूज: ट्यूशन से लौटे तीन किशोर तालाब में नहाने उतरे, दो की डूबने से मौत; तीसरे की तलाश जारी

Tue, 06 Oct 2026 09:54 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में ट्यूशन से लौट रहे तीन किशोर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी साइकिल, बैग और कपड़ों से हुई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद 14 वर्षीय दिव्यांशु कुमार और 12 वर्षीय अंश कुमार के शव बरामद कर लिए, जबकि 12 वर्षीय नवनीत कुमार की तलाश जारी रही।

विज्ञापन
Three teenagers from Bihar went into a pond to bathe; two drowned, and the search for the third is underway:
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे तीन किशोर रास्ते में तालाब के घाट पर साइकिल खड़ी कर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक तलाशी अभियान चलाकर दो किशोरों के शव बरामद कर लिए, जबकि तीसरे की तलाश जारी रही।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान पिपरा गांव निवासी कमलेश सिंह के 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार, सुशील कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अंश कुमार और सोनू कुमार के 12 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है। बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

साइकिल और बैग से हुआ अनहोनी का अंदेशा

बताया जाता है कि तीनों किशोर ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे गांव के तालाब के घाट पर पहुंचे और अपनी साइकिल वहां खड़ी कर दी। इसके बाद बैग और कपड़े घाट पर रखकर तीनों नहाने के लिए तालाब में उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उधर, काफी देर तक तीनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच तालाब के घाट पर राहगीरों की नजर खड़ी साइकिल और वहां रखे बैग पर पड़ी। घाट पर किसी किशोर को नहीं देखकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बैग की जांच करने पर उसमें दिव्यांशु का स्कूल पहचान पत्र मिला। इसके बाद उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार

हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों किशोरों के परिजन तालाब के घाट पर पहुंचे। वहां साइकिल, बैग और कपड़े पड़े देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर ट्यूशन से लौटते समय तालाब में नहाने चले गए थे। सूचना मिलने पर सहाजितपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। तीन किशोरों के तालाब में डूबने की पुष्टि होने के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया।

एक-एक कर मिले दो शव, तीसरे की तलाश जारी

एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक तालाब में तलाशी अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद दिव्यांशु कुमार और अंश कुमार के शव बरामद कर लिए गए। दोनों शवों को बाहर निकाले जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।



वहीं, तीसरे किशोर नवनीत कुमार का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में तालाब में अभियान चलाती रही। इस हादसे के बाद पिपरा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन परिवारों पर आई इस दुखद घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पढ़ाई के बाद घर लौट रहे तीन किशोरों के तालाब में नहाने के दौरान डूबने की घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed