{"_id":"59b80b464f1c1bfe7f8b66a9","slug":"girl-raped-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास युवक के साथ बैठी युवती से गैंगरेप, पूरी घटना में पुलिस का रहा ये रोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के पास युवक के साथ बैठी युवती से गैंगरेप, पूरी घटना में पुलिस का रहा ये रोल
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : डेमो फोटो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंदिर में दर्शन करने गई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ गई थी। आरोप है कि मनचलों ने पहले तो प्रेमी जोड़े की पिटाई की। इसके बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस पूरी घटना से ही इनकार कर रही है।
बता दें कि शिकोहाबाद में भूड़ा नहर के पास स्थित बालाजी मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में एक युवक और युवती भी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वह मंदिर पास ही स्थित सुनसान जगह पर चले गए। वहां दोनों बैठ कर बात कर रहे थे।
तभी कुछ लोग आए और दोनों को डरा धमका कर उनके फोन कब्जे में कर लिए। विरोध करने पर दोनों की पिटाई लगा दी और युवती को अपने साथ खींच कर ले गए। आरोप है कि चार युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी और सभी युवक फरार हो गए।

Trending Videos
पुलिस ने पकड़कर छोड़ा आरोपी
लोगों का कहना है कि किसी तरह वहां से बदहवास हालत में निकले युगल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों को खोजकर एक आरोपी को पकड़ भी लिया। इसके बाद थाना पुलिस ने युवती से तहरीर देने को कहा तो वह बदनामी की सोचकर डर गई। इसके बाद युवक और युवती वहां से बिना तहरीर दिए चले गए।
पुलिस ने भी आरोपी युवक को छोड़ दिया। घटना की जानकारी जब मौजूद लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने कहना था कि पुलिस को इस मामले में अपनी तरफ से कार्रवाई करनी चाहिए थी। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय रही। वहीं एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई पीड़ित तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज करने बाद कार्रवाई की जाएगी।