फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl raped in shikohabad

मंदिर के पास युवक के साथ बैठी युवती से गैंगरेप, पूरी घटना में पुलिस का रहा ये रोल

Tue, 12 Sep 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Tue, 12 Sep 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
girl raped in shikohabad
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंदिर में दर्शन करने गई युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ गई थी। आरोप है कि मनचलों ने पहले तो प्रेमी जोड़े की पिटाई की। इसके बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस पूरी घटना से ही इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि शिकोहाबाद में भूड़ा नहर के पास स्थित बालाजी मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में एक युवक और युवती भी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वह मंदिर पास ही स्थित सुनसान जगह पर चले गए। वहां दोनों बैठ कर बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


तभी कुछ लोग आए और दोनों को डरा धमका कर उनके फोन कब्जे में कर लिए। विरोध करने पर दोनों की पिटाई लगा दी और युवती को अपने साथ खींच कर ले गए। आरोप है कि चार युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी और सभी युवक फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़कर छोड़ा आरोपी

लोगों का कहना है कि किसी तरह वहां से बदहवास हालत में निकले युगल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों को खोजकर एक आरोपी को पकड़ भी लिया। इसके बाद थाना पुलिस ने युवती से तहरीर देने को कहा तो वह बदनामी की सोचकर डर गई। इसके बाद युवक और युवती वहां से बिना तहरीर दिए चले गए। 

पुलिस ने भी आरोपी युवक को छोड़ दिया। घटना की जानकारी जब मौजूद लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने कहना था कि पुलिस को इस मामले में अपनी तरफ से कार्रवाई करनी चाहिए थी। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय रही। वहीं एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई पीड़ित तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज करने बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed